Samastipur

महिला सहयात्री की मदद से नॉर्मल प्रसव से समस्तीपुर मे चलती ट्रेन में महिला ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म,बाँटी मिठाई..

समस्तीपुर। गोरखपुर से कोलकाता जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस में एक महिला ने जुड़वा बच्चे को जन्म दिया है। चलती ट्रेन में महिला यात्रियों की मदद से गर्भवती ने जुड़वा लड़के को जन्म दिया है। इसके बाद समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर महिला और बच्चे का रेलवे चिकित्सालय की मेडिकल टीम ने उपचार किया। फिर एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में दोनों बच्चा और जच्चा स्वस्थ बताए गए हैं। सदर अस्पताल में शुक्रवार को प्रसूता को डिस्चार्ज कर दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार मोतिहारी के ओम प्रकाश की पत्नी रेखा देवी अपनी सास व छोटी बेटी के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस के सामान्य बोगी में यात्रा कर रही थी। उक्त महिला बापूधाम मोतिहारी से कोलकाता जा रही थी। बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर गुरुवार को दोपहर 3.21 बजे सवार हुई थी। इसी दौरान ट्रेन मुजफ्फरपुर स्टेशन से संध्या 5.25 बजे खुली तो महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हुई।

यात्रा के दौरान महिला यात्री ने पूसा और कर्पूरीग्राम स्टेशन के बीच संध्या लगभग 6 बजे दो जुड़वा बच्चे को चलती ट्रेन में जन्म दिया। जिसे कोच में महिला सहयात्री की मदद से नॉर्मल प्रसव कराया गया। बाद में ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन पर करीब संध्या 06.16 बजे पहुंची। रेलवे अस्पताल के चिकित्सक ने जच्चा बच्चा का प्राथमिक उपचार किया। फिर एंबुलेंस से प्रसूता को सदर अस्पताल में भेजकर भर्ती किया गया।

जहां महिला चिकित्सक ने जांच पड़ताल की। फिर शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। विदित हो कि यात्रा के दौरान महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने की सूचना बोगी में सवार यात्रियों ने रेलवे कंट्रोल के हेल्पलाइन नंबर पर दी। कंट्रोल ने समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर वेद प्रकाश वर्मा को कंट्रोल ने सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की आन ड्यूटी महिला कांस्टेबल संगीता कुमारी ट्रेन के आगमन से पूर्व प्लेटफार्म संख्या पांच पर तैनात हो गई। इसके बाद ट्रेन के पहुंचते ही उसने महिला यात्री को अटैंड किया। इस क्रम में रेलवे चिकित्सालय की टीम भी पहुंच गई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!