Samastipur

समस्तीपुर:कर्पूरीग्राम एसबीआई बैंक लूट व ताजपुर व्यवसायी लूटकांड का खुलासा,6 गिरफ्तार..

समस्तीपुर ।मुफस्सिल थाना अंतर्गत कर्पूरीग्राम स्थित भारतीय स्टेट बैंक लूटकांड और ताजपुर के मोतीपुर किराना व्यवसायी के साथ हुए लूट मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। इस मामले में लूट कांड में शामिल 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इन बदमाशों के पास से तीन देसी कट्टा, तीन गोली, 5 मोबाइल लूट में शामिल बाइक के साथ 10 हजार नकद भी बरामद किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बदमाशों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोगिया मठ निवासी श्याम शाह का पुत्र राजदेव साह, जोगिया मठ के किशन कुमार, बंगरा थाना के मुर्गियाचक के कैलाश पासवान का पुत्र पिंटू कुमार, बंगरा के चकफाजिल गांव के गौतम कुमार उर्फ आशिक, मुसरीघरारी थाना के फतेहपुर का मोहम्मद दुलारे और बंगरा थाना के मुंडीपुर रमेश दास के रूप में हुई है। एसपी हृदय कांत ने बताया कि ताजपुर थाना के मोतीपुर सब्जी मंडी के पास सभी बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे थे। इस दौरान 6 बदमाश को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों से पूछताछ में बदमाशों ने ताजपुर मोतीपुर के किराना कारोबारी के अलावा कर्पूरीग्राम के एसबीआई बैंक में हुई जूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!