Samastipur

समस्तीपुर:किशोरी से दुष्कर्म मामले का आरोपी संजीत असम के कछार से हुआ गिरफ्तार..

समस्तीपुर.जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 दिन पूर्व हुए बंजारा किशोरी से दुष्कर्म कांड का मंगलवार को जिला पुलिस की एसआईटी ने खुलासा कर लिया। पुलिस की एक टीम ने इस मामले में असम के कछार रायपुर में छापेमारी कर आरोपी संजीत दास को गिरफ्तार कर लिया। संजीत चकमेहसी के सैदरपुर का रहने वाला है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एसपी हृदय कांत ने बताया कि 20 नवंबर को असम गई टीम ने असम के कछार के जयपुर में छिपा संजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि गत 11 नवंबर को जिले के चकमेहसी थाने के एक गांव स्थित लीची के बगान में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। किशोरी बुरी तरह से रेप के दौरान उसके कोमल अंगों काे जख्मी कर दिया गया था। किशोरी का मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में चंदा के पैसे पर उपचार किया जा रहा है।एसपी ने बताया कि गिरफ्तार संजीत दास ने अपना अपराध कबुल कर लिया है।

संजीत के अनुसार व अकेली किशोरी को गाछी में देख घटना को अंजाम दिया था। नशे की हालत में वह रेप के दौरान किशोरी के कोमल अंगों को दांत काट कर जख्मी कर दिया था। मामला खुले नहीं इस लिए उसने किशोरी का गला घोंट कर मरा हुआ समझ कर भाग गया था। जब बाद में उसे जानकारी मिली की किशोरी जीवित है तो वह गांव से फरार हो गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!