Samastipur

समस्तीपुर;गंगा स्नान के दौरान डूबने से युवक की मौत,अपने जीजा के यहां पूजा में शामिल होने आया तो..

समस्तीपुर ।समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के गुजरने वाली कुरसाहा मरगंगा में डूब कर मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान वैशाली जिले के राजापाकर गांव के विकास कुमार यादव के रूप में की गई है। युवक अपने जीजा शिवपूजन राय के यहां कुरसाहा भूईंया बाबा के पूजा में शामिल होने के लिए आया हुआ था। सुबह गंगा स्नान के लिए वह मर गंगा में स्नान करने गया था। जहां गहरे पानी में जाने के कारण उसकी डूबकर मौत हो गई ।काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो घर के लोगों ने खोजबीन की तो उसका लाश मर गंगा से बरामद किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना की सूचना पर मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेजा है। उधर युवक की डूबकर मौत के बाद पूजा का माहौल गमगीन हो गया। परिवारिक सदस्यों के बीच चीख-पुकार शुरू हो गई ।उधर पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज किया है। मौके पर पहुंचे दारोगा नरेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

 

घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई गांव के लोगों ने परिजनों को संभाला खासकर महिलाओं का रो रो कर बुरा हाल था ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!