Samastipur

Samastipur News;दलसिंहसराय के सोनू,नीरज सहित चार अपराधी को पुलिस ने बाइक व मोबाइल लूट मामले मे किया गिरफ्तार..

Samastipur News/Dalsinghsarai:समस्तीपुर।पुलिस ने बीते 17 अक्टूबर को सरायरंजन थाना क्षेत्र के एनएच-322 स्थित छज्जा चौक के पास हुए मोटरसाइकिल और मोबाइल छिनतई की घटना का उद्भेदन कर लिया है।सदर डीएसपी मो० सेहबान हबीब फखरी, दलसिंहसराय थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सरायरंजन थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल और उजियारपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार तथा अन्य पुलिस बल के जवानों के अथक प्रयास से पुलिस ने मोटरसाइकिल और मोबाइल छिनतई की घटना का सफल उद्भेदन किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसे लेकर मंगलवार को समस्तीपुर सदर एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सदर डीएसपी मो० सेहबान हबीब फखरी ने बताया कि बीते 17 अक्टूबर को सरायरंजन थाना क्षेत्र के छज्जा चौक के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराध कर्मियों के द्वारा ताजपुर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर करनैल निवासी शंकर ठाकुर के पुत्र जितेंद्र कुमार की मोटरसाइकिल और मोबाइल की छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था।(Samastipur News/Dalsinghsarai)

जिसके संबंध में सरायरंजन थाना कांड संख्या 292/22 दर्ज किया गया था। घटना के उद्भेदन को लेकर समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक हृदय कांत के निर्देश पर सदर डीएसपी मो० सेहबान हबीब फखरी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था।तकनीकी सूचना एवं अनुसंधान के आधार पर कांड के उद्भेदन के साथ साथ पुलिस ने चारो को अन्य घटना मे भी संलिप्त पाया है।

जिसमे 31 अक्टूबर को कांड में लूटे गए मोबाइल के साथ अप्राथमिक अभियुक्त दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया वार्ड नंबर 6 निवासी उपेंद्र राय के पुत्र सोनू कुमार को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस के द्वारा की गई विस्तृत पूछताछ में गिरफ्तार सोनू ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अपने सभी साथियों का नाम बताया। जिसमें दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया वार्ड नंबर 6 निवासी लखेंद्र राय के पुत्र नीरज कुमार, उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर रामनगर वार्ड नंबर 10 निवासी शत्रुघ्न दास के पुत्र राहुल कुमार एवं उजियारपुर थाना क्षेत्र के ही चांदचौर रहीमटोल निवासी मो० परवेज के पुत्र शम्स तबरेज को गिरफ्तार किया गया।(Samastipur News/Dalsinghsarai)

लूटे गए दो मोबाइल सहित तीन मोबाइल, लूटी गई दो मोटरसाइकिल एवं विभिन्न कांडों में लूटे गए अन्य दस्तावेज व सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों ने समस्तीपुर जिले के वैनी ओपी, विभूतिपुर, मुफ्फसिल एवं उजियारपुर थाने क्षेत्र में घटित हुई विभिन्न लूट की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!