Samastipur

समस्तीपुर;उत्पाद विभाग की मनमाना कार्रवाई से लोग हुए नाराज:सड़क जाम कर की आगजनी,दर्जनों गिरफ्तार..

समस्तीपुर ।समस्तीपुर में उत्पाद विभाग की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम कर दिया है । प्रदर्शन कर रहे लोग सड़क पर आगजनी कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । मामला ताजपुर थाना क्षेत्र की है । बुधवार को उत्पाद विभाग के द्वारा थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से 50 से अधिक लोगों को शराब और ताड़ी पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने ताजपुर महुआ मार्ग को बालू मंडी के पास जाम कर दिया । आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर आगजनी कर उत्पाद विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं । प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि उत्पाद विभाग के द्वारा शराब बेचने वाले कारोबारियों पर कार्यवाही नहीं करती है । लेकिन ताड़ी दुकानदारों और ताड़ी पीने वालों पर कार्रवाई करती है । उत्पाद विभाग के द्वारा ताड़ी पीने के आरोप में बेगुनाह लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया जाता है ।

वहीं उत्पाद अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार चौधरी ने ग्रामीणों के इस आरोप को सिरे से खारिज किया है । उनका कहना है कि बिहार में शराब और ताड़ी पूरी तरह प्रतिबंधित है । ऐसे में जो भी लोग इस कारोबार में शामिल है या सेवन करते पकड़े जाते हैं उन पर कार्यवाही की जाती है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!