Samastipur

पूरे बिहार को आपसी भाईचारा और प्रेम का पैगाम देता प्यारा समस्तीपुर:मंत्री..

समस्तीपुर,। समस्तीपुर ज‍िला अमन, प्रेम और आपसी मिल्लत की धरती है। पूरे बिहार को आपसी मिल्लत और प्रेम का पैगाम देने का काम समस्तीपुर करता है। जननायक कर्पूरी ठाकुर और कवि कोकिल विद्यापति की यह पावन भूमि है। इसके विकास के लिए राज्य सरकार हर तरह से प्रयत्नशील है। उक्त बातें जिले के प्रभारी मंत्री सह बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कही। वे सोमवार को पटेल मैदान में आयाेजित जिला स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबाेधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। बिहार भी कृषि प्रधान राज्य है। जलवायु परिवर्तन के कारण फसलों को ज्यादा नुकसान हो रहा है। इससे निपटने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जल जीवन हरियाली अभियान की शुरूआत की। इसके लिए 24 हजार 308 करोड़ा का प्रावधान किया। तीन साल पूरे हो रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कई मामलों में बिहार अग्रणी
जल जीवन हरियाली अभियान के तहत बहुत सारे कार्य हुए हैं। इस अभियान को पक्ष एवं विपक्ष दोनों ने सहयोग प्रदान किया। जलवायु परिवर्तन से न सिर्फ मनुष्य बल्कि पशु पक्षी भी प्रभावित होते हैं। तालाब, नहर, आहर, पईन आदि जलस्रोतों को फिर से विकसित किया जा रहा है। इससे जहां खेती उन्नत तरीके से हो सकेगी, वहीं फसलों की सुरक्षा भी होगी। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सात निश्चय योजना के तहत भी बिहार में विकास के कार्य हुए हैं। नाली-गली, हर घर नल का जल समेत अन्य कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो बिहार करता है, उसे बाद में अन्य राज्य भी अनुश्रवण करते हैँ। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता ने कहा यह समाजवादियों की धरती है। जननायक कर्पूरी ठाकुर ने आर्थिक, सामाजिक के साथ-साथ शैक्षणिक प्रगति के लिए काम किया।

 

फिर से जमीन देने का वादा
समस्तीपुर जिला आर्थिक प्रगति की ओर बढ रहा है। जो भी बाधाएं हैं, उसे दूर की जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि बिहार में कोई वास विहीन नहीं रहेगा। सरकार वासविहीन लोगों को घर बनाने के लिए जमीन देगी। विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा कि समस्तीपुर जिला सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से आगे बढ रहा है। यहां बहुत सारी चीजें हैं, जिस पर हम सभी को गर्व है। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि जिले के विकास में जिन लोगों का किसी न किसी रूप में योगदान रहा है, उन्हें ससम्मान ऐसे कार्यक्रमों में बुलाया जाना चाहिए। मौके पर स्थानीय सांसद सह रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, राज्य सभा सदस्य राम नाथ ठाकुर, विधायक अजय कुमार, रणविजय साहू, अख्तरुल इस्लाम शाहीन, विरेन्द्र कुमार, विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार, जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक हृदयकांत, उपविकास आयुक्त अखिलेश कुमार सिंह, अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, एसडीओ आरके दिवाकर समेत सभी वरीय अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जिले के गणमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन अनंत कुमार राय ने किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!