Jobs VacancyIndian RailwaysPatna

Railway jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड मार्च 2023 तक 35281 कर्मचारियों को करेगा नियुक्त,यहाँ जानें डिटेल्स..

Railway jobs,पटना: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) मार्च, 2023 तक 35,281 पदों पर नियुक्ति करेगा. आरआरबी के चेयरपर्सन ने गुरुवार को विभिन्न रिजल्टों की संभावित तिथियां जारी कीं. अभी देशभर में 21 आरआरबी की ओर से नियुक्ति प्रक्रिया की जा रही है. नवंबर में 7124 अभ्यर्थियों को रेलवे में नौकरी दी जायेगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

17,393 पदों के लिए फाइनल स्टेज का रिजल्ट नवंबर के तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जायेगा. इसके बाद दिसंबर के दूसरे सप्ताह में कागजात वेरिफिकेशन व चिकित्सा परीक्षण किया जायेगा. अंतिम रूप से नियुक्ति जनवरी, 2023 के तीसरे सप्ताह में आरआरबी देगा.Railway jobs

इसके बाद 161 पदों के लिए आरआरबी की ओर से जनवरी, 2023 के दूसरे सप्ताह के बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जायेगा. फरवरी के पहले सप्ताह में इन अभ्यर्थियों का कागजात वेरिफिकेशन किया जायेगा. चौथे सप्ताह में आरआरबी की ओर से नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. 4940 पदों के लिए जनवरी, 2023 के चौथे सप्ताह में अंतिम रिजल्ट जारी किया जायेगा. फरवरी के दूसरे सप्ताह में कागजात वेरिफिकेशन और मार्च, 2023 के पहले सप्ताह में नियुक्ति दी जायेगी. साथ ही 5663 पदों के लिए आरआरबी की ओर से फरवरी के दूसरे सप्ताह में अंतिम रिजल्ट जारी किया जायेगा. चौथे सप्ताह में कागजात वेरिफिकेशन सह चिकित्सा परीक्षण किया जायेगा. नियुक्ति मार्च, 2023 के चौथे सप्ताह में की जायेगी.Railway jobs

एनटीपीसी स्नातक व गैर स्नातक पदों के लिए होगी नियुक्ति

यह नियुक्ति विभिन्न एनटीपीसी स्नातक व गैर स्नातक पदों पर की जा रही है. विभिन्न पदों के लिए दूसरे स्तर का कंप्यूटर बेस्ड जांच (सीबीटी) हो भी चुका है. लेवल छह व चार की दूसरी लेवल परीक्षा का रिजल्ट भी आ चुका है. लेवल पांच व दो का कंप्यूटर बेस्ड स्किल टेस्ट 12 अगस्त को हो चुका है. आरआरबी, गुवाहाटी की ओर से यह परीक्षा आठ अक्तूबर को आयोजित की जा चुकी है. इसके पहले चरण में अक्तूबर के दूसरे सप्ताह से कागजात वेरिफिकेशन व चिकित्सा परीक्षण की प्रक्रिया चल रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!