Weather UpdateSamastipur

कल का मौसम;न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा,हवा ने बदला रूख, सामान्य से ऊपर समस्तीपुर का तापमान..

 कल का मौसम ।उत्तर बिहार के जिलों में शनिवार को हवा ने अपना रूख पछिया से बदलते हुए दक्षिणी-पश्चिमी का किया। जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जलवायु परिवर्तन पूसा स्थित केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के उच्च अध्ययन केंद्र की ओर से शनिवार को जारी मौसम के आंकड़ों के अनुसार दोनों तापमान सामान्य से अधिक रहे। इस दौरान जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहकर 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं न्यूनतम तापमान भी करीब एक डिग्री तक अधिक रहकर 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 94 फीसदी व दोपहर में 51 फीसदी दर्ज की गई। वहीं 3.4 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिणी-पश्चिमी हवा चली। जिससे लोगों को बीते एक सप्ताह से लगातार बढ़ते जा रहे ठंड से राहत मिली।(कल का मौसम)

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

^उत्तर बिहार के जिलों में हवा का रूख पछिया से दक्षिणी-पश्चिमी होने के कारण जहां तापमान में हल्की वृद्धि हुई है। वहीं हवा की गति भी कम हुई है। जिससे ठंड से अभी राहत मिली है। अभी आकाश में हल्के बादल आने की संभावना है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। किसान वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप कृषि कार्य करें।
-डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!