Samastipur

दलसिंहसराय;शौचालय की टंकी से 71 कार्टन शराब बरामद, दो शराब कारोबारी गिरफ्तार

दलसिंहसराय,  : शराब बंदी विशेष अभियान के तहत दलसिंहसराय पुलिस 71 कार्टन अंग्रेजी शराब और एक लिटर महुआ के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार किया । इस संबध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात विशेष अभियान चलाकर दरोगा राजकिशोर सिंह, दिव्य ज्योति और शस्त्र पुलिस बल ने मोख्तियारपुर गांव के वार्ड संख्या एक निवासी स्व धनपत महतो के पुत्र रामबहादूर महतो के घर पर छापेमारी कर शौचालय की टंकी में छुपा कर रखी गई 71 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कारोबारी स्व धनपत महतो के पुत्र रामबहादूर महतो को भी गिरफ्तार किया गया है। वही मोख्तियारपुर सालखन्नी वार्ड 19 निवासी सूरज राम के पुत्र शिवजी राम को एक लिटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है । दोनो शराब कारोबारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायलय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दी गई है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!