Ajab Gajab NewsPatna

नेहा राठौर ने नए गाने में AAP पर कसा तंज,आपन राज्य तऽ नाहीं ठीक से संभार पईले हो…अब गुजरात गईले हो.

नेहा राठौर;Gujarat  Election 2022: भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) अपने गानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने दिल्ली एमसीडी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी पर अपने गाने के जरिए जोरदार तंज कसा था. एक बार फिर उन्होंने अपने गाने जरिए गुजरात चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

नए गाने में इन मुद्दों का किया जिक्र

 

 

 

नेहा सिंह राठौर ने अपने ट्विटर हैंडल पर नया गाना शेयर किया है. भोजपुरी में गाए इस गाने में नेहा AAP को लेकर कह रही हैं कि अपना राज्य तो ठीक से संभल नहीं रहा और अब गुजरात चले गए हैं. नेहा सिंह राठौर ने अपने गाने का टाइटल ‘आपन राज्य तऽ नाहीं ठीक से संभार पईले हो…अब गुजरात गईले हो..!’ दिया है. गाने में नेहा सिंह राठौर ने तिहाड़ जेल के सीसीटीवी फुटेज, लोकपाल और यूपी-बिहार के मजदूरों सहित दूसरे मुद्दों का जिक्र करते हुए आप पर तंज कसा है.

 

एमसीडी चुनाव को लेकर भी नेहा ने AAP पर कसा था तंज

 

 

इससे पहले नेहा सिंह राठौर ने दिल्ली में होने जा रहे नगर निगम के चुनाव को लेकर भी गीत गाया था. इसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल सरकार पर जमकर तंज कसा था. नेहा सिंह राठौर ने नए गाने का टाइटल ‘आईल एमसीडी इलेक्शन, AAP के भटकल डायरेक्शन’ दिया था. इस गीत में नेहा सिंह राठौर ने प्रदूषण, पराली, एलजी से तनातनी और नोट पर लक्ष्मी-गणेश की फोटो की मांग सहित दूसरे मुद्दों का जिक्र किया है. इसके अलावा नेहा ने कहा था कि “एक ओर खुलल पाठशाला दूसर ओर मधुशाला.”

 

 

कब होगा गुजरात में चुनाव

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होंगे, जबकि नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. गुजरात में बीजेपी पिछले 27 सालों से सरकार में हैं लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव में जीत का दावा कर रही है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!