मुसरीघरारी में ट्रक पर लदा 300 कार्टन शराब बरामद..
समस्तीपुर ।
मुसरीघरारी पुलिस ने मंगलवार की देर रात रूपौली गांव के निकट एनएच- 28 किनारे खरी एक ट्रक से शराब बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की उक्त जगह पर एक ट्रक पर शराब लदा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने रूपौली बुजुर्ग पंचायत के निकट पहुंचकर आने जाने वाले ट्रक का जांच शुरू की। जांच करने के दौरान रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट एक ट्रक खड़ी दिखाई दी। ट्रक पर त्रिपाल से ढका था। पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ किया। वहीं त्रिपाल हटाकर जब देखा तो कार्टन दिखाई दिया। कार्टन जब खोल कर देखा तो उसमें विदेशी शराब था। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर एवं चालक को गिरफ्तार कर मुसरीघरारी थाना पर ले आई। मुसरीघरारी पुलिस ने बताया कि चालक से पूछताछ किया जा रहा है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।