Vaishali

मुजफ्फरपुर रजिस्ट्री आफिस के एआइजी कार्यालय में भी विजिलेंस की टीम ने की छापेमारी.

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मुजफ्फरपुर। मुज़फ्फरपुर के रजिस्ट्री आफिस के एआइजी यानी असिस्टेंट इंस्पेक्टर जेनरल ( रजिस्ट्रेशन) तिरहुत प्रमंडल प्रशांत कुमार के पटना व सिवान जिले स्थित ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस की टीम छापेमारी कर रही है। गुरुवार की सुबह एक टीम ने उनके मुजफ्फरपुर स्थित कार्यालय में छापेमारी की। अाधिकारिक सूत्रों की मानें तो दो करोड़ छह लाख से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। बताया गया है कि मुजफ्फरपुर रजिस्ट्री विभाग के एआइजी प्रशांत कुमार के सिवान स्थित महादेवा के मकान व पटना स्थित फ्लैट के साथ मुज़फ्फरपुर ऑफिस पर गुरुवार की सुबह विजिलेंस की 10 सदस्यीय टीम ने आय से अधिक संपत्ति की सूचना को लेकर छापेमारी की। इन सभी जगहों से जांच के क्रम में टीम को जेवरात व नगदी मिले। अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशांत कुंमार अभी मुजफ्फरपुर में तैनात हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!