Ajab Gajab NewsSamastipur

Love Story;दलसिंहसराय थाने पर हिन्दू रीतिरिवाज से हुई दो प्रेमी जोड़ों की शादी,पुलिस वाले बने बाराती..

Love Story,दलसिंहसराय थाना परिसर में शुक्रवार को उस समय अजीबी गरीब स्थित हो गई जब दो प्रेमी जोड़ी की शादी दलसिंहसराय थाना परिसर में बने शिव मन्दिर में धूमधाम से हुई.पुलिस के कई दरोगा से लेकर सिपाही व जमादार इस शादी के बाराती बने ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार दलसिंहसराय निवासी सनी पासवान एवं पगरा निवासी कृष्णा कुमारी की दोस्ती कुछ सालों पहले हुई ।दोस्ती कब प्यार में बदल गई दोनों को पता नही चला और दोनों एक दूसरे से मिलने लगे।और दोनों जीने मरने की कसमें खाने लगे. जब इसकी जानकारी घरवालों को लगी तो घरवालों ने दोनों के मिलने पर बंदिशें लगा दी।

 

जिसके बाद दोनों ने घर से भागने का प्लान बनाया और आज से चार दिन पहले सन्नी ओर कृष्ना दोनों घर से फरार हो गए।
वही जब इस बात की जानकारी घर वालो को लगी तो लड़की के घरवालों ने दलसिंहसराय थाना में बेटी के अपरहण की शिकायत दर्ज करवाया ।

जिसके बाद छानबीन में पुलिस जुट गई।इसी क्रम में लड़का और लड़की को पुलिस ने पकड़ कर थाना पर लाई.जँहा ग्रामीणों व परिजनों की रजामंदी के बाद शुक्रवार की शाम दलसिंहसराय थाना परिसर में बने शिव मंदिर में हिन्दू रीतिरिवाजों से पंडित जी द्वारा दोनों की शादी करवाई गई।जिसमें दलसिंहसराय थाना के दरोगा, सिपाही से लेकर जमादार भी शामिल हुए और दोनों प्रेमी जोड़ों को आशीर्वाद देकर विदा किया।इस अनोखी शादी का दलसिंहसराय शहर में आज चर्चा हो रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!