Patna

रात में एक कॉल पर चुपके से प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, रंगेहाथ पकड़े गए, और फिर..

बिहार (Bihar Viral News) के मुजफ्फरपुर में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. आनन-फानन में रात में पंचायत बुलाई और फिर दोनों की शादी करा दी. आसपास के इलाके में इस अनोखी शादी की चर्चा खूब हो रही है. सोशल मीडिया पर भी शादी की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मामला औराई थाना क्षेत्र के खेतलपुर का है, जहां एक प्रेमी जोड़े को स्थानीय लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. इसके बाद भरी पंचायत में दोनों की शादी करवा दी गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस पूरे प्रकरण में नया मोड़ तब आया जब लड़की के माता-पिता ने नवविवाहित जोड़े को स्वीकारने से इनकार कर दिया. प्रेमिका काजल कुमारी ने बताया कि मैं अपनी से खुश हूं लेकिन मेरे माता-पिता ने मुझसे अपना रिश्ता तोड़ लिया है. हालांकि काजल अब अपने पति के साथ ही रहना चाहती है. उसने बताया कि उसे अपने पति के साथ रहना है.

 

बताया जा रहा है कि एक साल से काजल और सोनू का प्रेम प्रसंग चल रहा था. 8 नवंबर को सोनू अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया. भनक लगते ही ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पंचायत बुलाई. दोनो की मर्जी से पंचायत में ही शादी (Boy forced to married girlfriend in Bihar) करवा दी गई. पंचायत की फैसले के बाद प्रेमी ने भरी पंचायत में ही अपनी प्रेमिका को पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया और उसकी मांग में सिंदूर डालकर शादी रचा ली.

पूरे मामले पर स्थानीय मुखिया गणेश कुमार का कहना है कि देर रात्रि लड़की के घर में लड़का पकड़ा गया था. लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने लड़का को बंधक बनाकर रखा था. सूचना मिले घटनास्थल पर पहुंचकर लड़के को बंधक से मुक्त करा दिया. लड़का-लड़की से पूछताछ की गई तो बताया गया कि दोनों एक साल से प्यार करते हैं और शादी भी करना चाहते हैं. एक ही जाति के होने की वजह से दोनों पक्ष शादी के लिए रजामंदी हो गए और दोनों की शादी करवा दी गई.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!