New To IndiaVaishali

KBC-14: बिहार के मुंगेर की बेटी शिल्प विजेता बैठेंगी हॉट सीट पर, सामने होंगे महानायक अमिताभ बच्चन.

KBC-14,Bihar: मुंगेर जिले के खड़गपुर की बेटी कौन बनेगा करोड़पति में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के सामने हॉट शीट पर बैठेगी. शिल्प विजेता 21 एवं 22 नवंबर को आनेवाले शो कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देगी. इससे उसके परिजनों सहित मुंगेर जिले के लोगों में खुशी का माहौल है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शिल्प विजेता का परिचय
शिल्प विजेता हवेली खड़गपुर अनुमंडल कार्यालय में स्टेनो सच्चिदानंद प्रसाद की पुत्री है. उनका जन्मभूमि जमुई जिले के सुग्गी गांव में है, लेकिन कर्मभूमि हवेली खड़गपुर ही रही है. शिल्प विजेता के पिता सच्चिदानंद प्रसाद ने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा संत टेरेसा सेमिनरी से हुई. छठी कक्षा से मैट्रिक तक की शिक्षा पंचकुमारी कन्या उच्च विद्यालय, इंटर राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय और स्नातक की शिक्षा हरि सिंह महाविद्यालय हवेली खड़गपुर से हुई.

बैंक मैनेजर की पत्नी शिल्प विजेता
इग्नू से स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त करने के बाद शिक्षिका के रूप में शिल्प विजेता ने मध्य विद्यालय रमनकबाद में योगदान किया. वहां 2013 से 16 तक शिक्षिका पद पर कार्यरत रहीं. शिल्प विजेता की शादी मुंगेर के बेलन बाजार में हुई है और पति अनंत कुमार यूनियन बैंक नयी दिल्ली में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं.

 

पारिवारिक दायित्व और दो बेटियों के भविष्य को संवारने को लेकर शिल्प विजेता ने सरकारी शिक्षिका की नौकरी छोड़ दी. इधर शिल्प विजेता के लोकप्रिय केबीसी में चयनित होने पर उसके माता-पिता सहित पूरे जिले के लोगों में हर्ष का माहौल है.

केबीसी के हॉट सीट पर बिहार के कई लोग बैठे
गौरतलब है कि केबीसी के हॉट सीट पर बिहार के कई लोग बैठ चुके हैं. सुशील कुमार से लेकर अब शिल्प विजेता तक इस मामले में भाग्यशाली रहे हैं. हाल में ही सहरसा की बहू अंजली कुमारी भी अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठीं और सवालों का जवाब दिया था. वहीं नवादा के रजत भी केबीसी के हॉट सीट पर बैठकर अपना जलवा बिखेर चुके हैं.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!