Samastipur

हरियाणा से घर लौट रहे समस्तीपुर के युवक की बाइक की चपेट में आने से मौत..

समस्तीपुर, समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य सड़क मार्ग स्थित लक्खी चौक पर गुरुवार की रात्रि बस से उतरकर सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने धक्का मार दिया। इससे युवक की मौत हो गई। ‌मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ गांव निवासी स्व. कुशेश्वर पासवान के पुत्र सिकंदर पासवान (40 वर्ष) के रूप में हुई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव के साथ समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य सड़क मार्ग जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा सड़क जाम समाप्त कराया।‌

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

फोन करने के बाद हादसे का शिकार
परिजनों ने बताया कि युवक हरियाणा में काम कर रहा था। बस से घर आ लौट रहा था। जितवारपुर पहुंचने पर भी परिजन से बात कर उसने बताया 10 मिनट में पहुंच रहे हैं। लेकिन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्खी चौक के निकट हादसे का शिकार हो गया।‌ जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हरियाणा के करनाल से लौट रहे मजदूर की मौत की सूचना पर परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!