Patna

fancy dress पहनकर बच्‍चों ने मचाया धमाल, लोगों ने कहा कि बच्‍चे मन के सच्‍चे.

पटना।ललन राय, नवगछिया (भागलपुर)। भागलपुर जिले के नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती पर धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों के नन्हें कदम जमकर थिरके। बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। मौके पर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद केक काटकर चाचा नेहरू की जयंती मनाई गई। मौके पर बच्चों के द्वारा फैंसी ड्रेस, भाषण सहित कई विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोगों ने बच्‍चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की। कहा कि बच्‍चे मन के सच्‍चे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विद्यालय के निदेशक रामकुमार साहू ने बताया कि बाल दिवस पर हमें बच्चों के साथ एक शपथ लेना चाहिए कि हमेशा छल और कपट रहें। आज के नौनिहालों को और समृद्ध करने की आवश्यकता है। बच्चे को आगे बढ़ाना है। इसलिए अभिभावक बच्‍चों को अपने निगरानी में रखें। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य केके सिंह, सचिव कृष्ण कुमार साहू सहित शिक्षक, अभिभावक, जनप्रतिनिधि, स्‍थानीय लोग मौजूद थे।

 

प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जयंती पर गोशाला रोड नवगछिया स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्‍व में धूमधाम से मनाई गई। श्री निषाद ने कहा कि पंडित नेहरू ने नया भारत के निर्माण में महती भूमिका निभाई। गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह, महिला प्रखंड अध्यक्ष शीला देवी निषाद, राजीव चौधरी, फागू सिंह, छोटे लाल ततमा आदि की मौजूदगी देखी गई। लत्तीपाकर धरहरा स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय गोपालपुर में भी पंडित नेहरू की जयंती मनाई गई।

बिहपुर प्रखंड के एतिहासिक स्वराज आश्रम स्थित कांग्रेस भवन में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला व संचालन वरीय कांग्रेसी नरेश चौधरी ने किया। इस मौके पर मु. फिरोज, मृत्युंजय मिश्रा व भिखारी मंडल समेत मौजूद बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने पं.नेहरू के चित्र पर श्रद्धांजल‍ि के फूल चढ़ाए। प्रखंड अध्यक्ष श्री शुक्ला ने पंडित नेहरू के विचार व सिद्धांतों को वर्तमान समय में और भी अधिक प्रासंगिक बताया। पं. नेहरू अपने मृदु स्वभाव व सरल व्यक्तित्व के कारण देश के बच्चों ने उन्हें चाचा नेहरू नाम दिया। उनके जयंती को बच्‍चों को समर्पित किया गया है। आज का दिन बाल दिवस है। कांग्रेसजनों ने महादलित टोलों में पहुंचकर बच्चों के बीच मिठाई भी बांटी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!