Patna

छात्र ने डिप्रेशन में की आत्महत्या,परीक्षा में फेल होने पर लगाई फांसी..

पटना।मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र के संत टोला में पॉलिटेक्निक के प्रायोगिक परीक्षा में फेल होने के बाद डिप्रेशन में चल रहे एक छात्र ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने आज सुबह जब कमरे में युवक का फंदे से लटकता हुआ शव देखा तो घर में कोहराम मच गया. इसके बाद घटना की सूचना खड़गपुर थाना की पुलिस को दी गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

परीक्षा में फेल होने के कारण दी जान
प्राप्त जानकारी के अनुसार संत टोला निवासी संजय कुमार का 20 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार एसआरएम आईटीआई संत टोला में पढ़ाई कर रहा था. इसके पूर्व पॉलिटेक्निक की प्रायोगिक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने के कारण वह परीक्षा में पास नहीं हो पाया. परीक्षा पास नहीं कर पाने को लेकर वह पिछले तीन-चार माह से हमेशा परेशान रहता और इसी वजह से वह डिप्रेशन में था.

फांसी लगाकर दी जान
सोमवार की देर रात मनीष अपने कमरे में खाना खाकर सोने चला गया. सुबह जब परिजन उसके कमरे में गए तो मनीष का शव फंदे से झूलता देख परिजन सुधबुध खो बैठे और घर में कोहराम मच गया. परिजनों की चीख पुकार सुन आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे और माता-पिता व भाई सहित अन्य परिजनों को ढांढस दिया.

तीन भाइयों में सबसे छोटा था
मृतक के पिता संजय कुमार ने बताया कि पॉलिटेक्निक की प्रायोगिक परीक्षा में वह शामिल नहीं हो सका था जिसके कारण हुआ पास नहीं कर पाया. इसी वजह से वह डिप्रेशन में रहता था. वह आईटीआई भी कर रहा था. मृतक मनीष अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था. उसके दोनों बड़े भाई रेलवे में कार्यरत हैं. पिता आटा चक्की का मील चलाते है.

छात्र के आत्महत्या की सूचना मिलने पर खड़गपुर थाना के एएसआई अरविंद कुमार दलबल के साथ मृतक के घर पहुंचे और मृतक का पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई कर रहे है. वहीं शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है .

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!