Samastipur

दलसिंहसराय उपकारा में बंदी की जांच करने पहुंची महिला डॉक्टर ने बंदी के ऊपर लगाया छेड़छाड़ का आरोप,जाँच में जुटे अधिकारी..

दलसिंहसराय समस्तीपुर/दलसिंहसराय उपकारा में शनिवार को बंदिओं को देखने गई एक महिला डॉक्टर के साथ एक बंदी ने छेड़खानी की। घटना की सूचना के बाद स्वास्थ्य महकमा में हड़कंप मच गया है। इधर सिविल सर्जन एसके चौधरी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हरकत में आए और दलसिंहसराय के डीएसपी और एसडीओ से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने को कहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हालांकि जेल उपाधीक्षक स्नेह लता का कहना है कि बंदी बीमार था जिस कारण संभव है उसका हाथ इधर-उधर हो गया होगा क्योंकि जिस समय छेड़खानी की बात कही जा रही है उस समय पर्याप्त मात्रा में वहां पर फोर्स भी उपलब्ध था। बंदियों के बीमार होने की सूचना पर जेल में प्रतिनियुक्त डॉक्टर शनिवार को दलसिंहसराय उपकारा में महिला बंदियों की जांच करने के लिए गए थी। इसी दौरान शिवम कुमार नामक एक बंदी के बीमार होने की सूचना मिली जिस पर पुलिस के साथ उक्त बंदी को देखने के लिए जेल पहुंची महिला डॉक्टर को भेजा गया।

 

वही दलसिंहसराय उपकारा की उपाधीक्षक स्नेह लता ने कहा कि आज बंदी के बीमार होने की सूचना पर महिला डॉक्टर आई थी उन्हें पुलिस की सुरक्षा में बंदियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए भेजा गया था। उन्होंने कहा कि जिस बंदी पर छेड़खानी का आरोप लगाया जा रहा है वस्तुतः बंदी गंभीर रूप से बीमार है। संभव है बीमारी की स्थिति में उसके हाथ महिला डॉक्टर के शरीर से सटा होगाा। जिसको लेकर वह छेड़खानी का आरोप लगा रही हैं। हालांकि छेड़खानी जैसी घटना जेल के अंदर नहीं हुई।

बताया गया है कि जब महिला डॉक्टर बंदी की जांच कर रही थी तो इसी दौरान उक्त बंदी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना से नाराज होकर वह तुरंत ही जेल से बाहर निकल गई और पूरे मामले की जानकारी सिविल सर्जन को दी।

 

बताया गया है कि इस घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर ने अपना मोबाइल बंद कर लिया है जिस कारण उनके पक्ष को नहीं जाना जा सका है। इस मामले पर सिविल सर्जन गंभीर दिख रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि इस घटना से दूसरे बंदियों के इलाज प्रभावित नहीं होगा।
दलसिंहसराय थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले को लेकर डॉक्टर की ओर से कोई भी आवेदन नही दिया गया है, आवेदन मिलने पर करवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!