Samastipur

दलसिंहसराय;रामपुर जलालपुर मे दो पोखड़ को कराया गया अतिक्रमण मुक्त..

दलसिंहसराय,नगर परिषद क्षेत्र के रामपुर जलालपुर मे शनिवार को दो पोखड़ को जल जीवन हरियाली के तहत उच्च न्यायलय के आदेश पर दलसिंहसराय
सीओ राजीव रंजन एंव दलसिंहसराय ईओ सुशील कुमार दास के नेतृत्व मे प्रशासन के द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया.
इस दौरान बाबा पोखड़,शिव मंदिर पोखड़ के भीटा पर मकान बनाकर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी चलवाकर हटवाया गया.सीओ ने बताया की रामपुर जलालपुर मे पोखड़ के भिंडा पर बने अवैध रूप से दर्जनों कच्चा,पक्का मकान बना रखा था.
उसे जेसीबी के माध्यम से हटाया गया है.पुर्व मे सभी लोंगो को कई  बार नोटिस दिया गया था.लेकिन समय से नहीं अनुपालना करने के कारण पोखड़ के भिंडा को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है. मौके अंचल निरीक्षक शिवकान्त झा,दरोगा विशुनदेव मंडल, उमेश तिवारी,कविता सिन्हा सहित अंचल कर्मचारी व गार्ड मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!