sportsSamastipur

Dalsinghsarai Premier League T20;बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर हाशमी एवेंजर्स ने 173 रन से क्रेकर्स को हराया..

Dalsinghsarai Premier League T20,,स्थानीय छत्रधारी इंटर विद्यालय के खेल मैदान पर चल रहे दलसिंहसराय प्रीमियर लीग टू का तीसरा मैच रविवार को हाशमी एवेंजर्स एवं वन इंडिया क्रेकर्स के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन कुणाल कुमार, चन्द्रमणि सिंह, विपुल कुमार चौधरी, मो. अशफाक ने संयुक्त रूप से दोनों टीम के खिलाडियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त करते हुए किया. वन इंडिया के कप्तान कनिष्क ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बल्लेबाजी करने उत्तरी हाशमी ऐवेंजर्स के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए निर्धारित बीस ऑवर में दो विकेट के नुकसान पर 244 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

। इसमें वैभव सूर्यवंशी ने 71 बॉल पर 124 व आलोक कुमार मंजय ने 49 बॉल पर 88 रन का योगदान दिया. वहीं गेंदबाजी करते हुए वन इंडिया की ओर से कनिष्क वत्स व छोटू राज ने एक-एक विकेट लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वन इंडिया क्रेकर्स की टीम एक के बाद एक अपना बहुमूल्य विकेट गंवाते हुए 12.3 ऑवर में 69 रन पर सिमटकर रह गई. इसमें सूयश राज ने 28 व कनिष्क वत्स ने 15 रन ही बना सके. वहीं अन्य खिलाड़ी आते गए और जाते गए. गेंदबाजी करते हुए आलोक कुमार मंजय ने 4, राघव झा 2, मनीष व त्रिपुरारी ने 1-1विकेट लिया. एम्पायर की भूमिका देवेश मोनी व उमेश कुमार राय और स्कोरर की भूमिका अमन व माधव ने निभाई. उद्घोषक के रूप में अभिलाष गौतम ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.Dalsinghsarai Premier League

मैन ऑफ द मैच एवं बेस्ट बॉलर आलोक कुमार मंजय, गेम चेंजर ऑफ द मैच एवं सुपर स्ट्राइकर वैभव सूर्यवंशी, बेस्ट फील्डर चिराग को डॉ. गोपाल कुमार साह ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मीडिया प्रभारी श्री राजपूत ने बताया कि सोमवार का मुकाबला हेंगआउट वारियर्स व वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला जाएगा. मौके पर मो. नवाब, प्रियवंत चौधरी, अंकित कुमार, विकास पंकज, अमन भारद्वाज, पारस मणि, शशि कुमार, साकेत कुमार, अभिषेक कुमार सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे.(Dalsinghsarai Premier League)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!