Samastipur

दलसिंहसराय;प्रशासन ने अजनोल के दो पोखड़ को कराया अतिक्रमण मुक्त.

 दलसिंहसराय,प्रखंड क्षेत्र के अजनोल पंचायत मे मंगलवार को दो पोखड़ को जल जीवन हरियाली के तहत उच्च न्यायलय के आदेश पर अंचलधिकारी राजीव रंजन के नेतृत्व मे प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया.पंचायत के खोकसा पोखड़ व खैरवन पोखड़ के भीटा पर मकान बनाकर किए गए अवैध कब्जे को जेसीबी चलवाकर हटवाया गया.अभियान से पुर्व लोग अपने घरो के टीनासेड,भूसाघर हटाने मे जुटे रहें.
वही सीओ ने बताया की खोकासा पोखड़ के भिंडा पर 10 लोंगो व खैरवन पोखड़ पर 11 लोंगो ने अवैध रूप से कच्चा,पक्का मकान बना रखा था.उसे जेसीबी के माध्यम से हटाया गया है.इससे पुर्व मे सभी लोंगो को नोटिस दिया गया था.परन्तु नहीं हटाने पर अतिक्रमण खाली करवाया गया.मौके पर राजस्व अधिकारी मो जमशेद,अंचल निरीक्षक शिवकान्त झा सहित अंचल कर्मचारी व गार्ड मौजूद थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!