Samastipur

दलसिंहसराय;अष्टयाम महायज्ञ को लेकर 151 कन्याओं द्वारा निकाला गया कलश यात्रा..

दलसिंहसराय,प्रखंड अंतर्गत डीह अजनौल में ब्रह्मस्थान के प्रांगण में शनिवार को श्री श्री 108 अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया गया.इसे लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा दलसिंहसराय रमना दुर्गास्थान से अजनौल डीह ब्रह्मस्थान तक निकाला गया. कलश शोभायात्रा में करीब 151 कन्याओ ने भाग लिया.शोभा यात्रा का उद्घाटन जिला पार्षद सदस्य सुनीता शर्मा के द्वारा किया गया.
कलश यात्रा रमना दुर्गास्थान से शुरू होकर मालगोदाम रोड, स्टेशन रोड,जजप्ती होते हुए ब्रह्मस्थान पहुँचा. जँहा राधेश्याम गौरी शंकर के मंच उच्चारण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया.
मौके पर  पंचायत के सरपंच शंभू चौधरी,धीरेंद्र ठाकुर,अवधेश कुमार, वीरेंद्र दास,दिलीप ठाकुर,अरविंद ठाकुर,प्रभात ठाकुर,अशोक ठाकुर,रंजन ठाकुर,अजीत ठाकुर,वार्ड सदस्य आदर्श गौतम, अमित राज,सेजल कुमारी,काजल कुमारी,आयुषी कुमारी, मनीषा कुमारी,रोशनी कुमारी, रूपा कुमारी एवं सैकड़ों भक्तजन उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!