Samastipur

दलसिंहसराय;100 लीटर शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार,सहित अन्य मामलो मे 2 गिरफ्तार.

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के केवटा से पुलिस ने 100 लीटर शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है.इस सम्बंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि केवटा में शराब का कारोबार हो रहा है.इसे लेकर मेरे नेतृत्व में केवटा वार्ड संख्या दो में छापेमारी की गई.इसी क्रम में केवटा निवासी राम उदय राय के पुत्र अखिलेश राय के घर से 100 लीटर विदेशी शराब के साथ अखिलेश राय को गिरफ्तार किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वही दूसरी ओर अजनोल में मारपीट मामले में पुलिस ने दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान अजनोल निवासी स्व. अज्वलाल ठाकुर के पुत्र नवौद ठाकुर एंव शिव कांत ठाकुर के रूप में हुई है.कागजी करवाई के बाद तीनो को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा रहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!