Patna

भाजपा मुक्त भारत अभियान की कुढ़नी से होगी शुरुआत, ललन सिंह ने कही बड़ी कही.

पटना।मुजफ्फरपुर, (अमरेंद्र तिवारी)। कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन के जदयू प्रत्याशी मनोज सिंह उर्फ मनोज कुशवाहा ने नामांकन का पर्चा भरा। मुजफ्फरपुर क्लब मैदान में आयोजित नामांकन सभा में महागठबंधन के नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि महागठबंधन के भाजपा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत कुढ़नी से होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को जोरशोर से चुनाव मैदान में उतरने को कहा। उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। कहा, कुढ़नी को भाजपा मुक्त बनाना है। कार्यकर्ताओं से कहा, 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है। हमारी लड़ाई देश के सबसे बड़े षड्यंत्रकारी से है। ये लोग सिर्फ देश को बांटने का काम करते हैं। भाजपा का नाम बड़का झूठा पार्टी बताते हुए ललन सिंह ने कहा कि ये सिर्फ झूठ बोलने का काम करती है। ये सिकिया पहलवान की तरह हैं। मुकेश सहनी के चुनावी मैदान में आने पर कहा कि कोई असर नहीं होने वाला है। शराबबंदी के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी द्वारा सवाल उठाए जाने पर कहा कि कोई सवाल नहीं उठा रहा है। शराबबंदी से हर वर्ग को फायदा मिला है। देश और विदेशों में भी इसे सराहा जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गोपालगंज में सहानुभूति
जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, गोपालगंज में बीजेपी को सहानुभूति जीत मिली है। कुढ़नी में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। महागठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे। राजद के वरीय नेता पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी ने कहा कि भाजपा का नया नाम रातजगवा व दिन सोअवा पार्टी है। इसलिए सावधान रहें। यह लोग देश को बांटने का काम करते हैं। मनोज कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन राजद के जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता तथा धन्यवाद ज्ञापन जदयू नेता सुबोध कुमार सिंह ने किया।

इनकी रही भागीदारी
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, जिलाध्यक्ष मनोज कुमार किसान, मंत्री श्रवण कुमार, मंत्री आलोक मेहता, मंत्री इसराइल मंसूरी, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री सुनील कुमार, विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, विधायक राजीव कुमार मुन्ना यादव, विधान पार्षद कारी सौहेब, विधायक निरंजन राय, विधायक विजेन्द्र चौधरी, विधायक पंकज मिश्रा, पूर्व विधायक महेश्वर यादव, पूर्व विधायक गुलाम जिलानी वारसी, सुरेन्द्र राय, लालबाबू राम, नंद कुमार राय, रंजू गीता, गणेश भारती, पूर्व सांसद अर्जुन राय, पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा, जदयू नेता रंजीत सहनी, शैलेश कुमार शैलू, सौरभ कुमार साहेब, ठाकुर हरिकिशोर सिंह, सचिदानंद शाही, प्रो.शब्बीर अहमद, रामाशंकर सिंह, अशोक झा, इरशाद हुसैन गुडू, हर्षवर्द्धन ठाकुर, सुनील पांडेय, मनोज सिंह, अजय चौधरी, पिंकी शाही, जगेश्वर राय, जिला पार्षद सुरेश राय, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर पटेल, प्रमोद पटेल, हम के प्रदेश उपाध्यक्ष रत्नेश पटेल, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद मु़कुल, जदयू नेता मुख्तार ताबीश, राजद के छात्र नेता चंदन यादव, सीपीआइ नेता चंद्रेश्वर चौधरी आदि शामिल रहे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!