PatnaVaishali

बिहार के इस शहर में कई टेक्सटाइल और लेदर इंडस्ट्री खुलेगी, बिहार सरकार ने की बड़ी घोषणा..

भागलपुर। भागलपुर में टेक्सटाइल और लेदर की कई इंडस्ट्री खुलेगी। उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने प्लग एंड प्ले की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की है। सरकार की घोषणा के मद्देनजर बियाडा में प्लग एंड प्ले योजना के तहत चार शेड का निर्माण कराया गया है। जिसके आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, नाथनगर में प्लग एंड प्ले योजना के तहत दो शेड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा बियाडा परिसर में 50 हजार वर्गफीट में प्लग एंड प्ले के तहत शेड बनाने का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मुख्‍य बातें

सरकार ने की प्लग एंड प्ले की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा

बियाडा में प्लग एंड प्ले के आवंटन की प्रक्रिया कर दी गई है शुरू

नाथनगर में प्लग एंड प्ले योजना के तहत दो शेड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू

प्लग एंड प्ले का शेड बियाडा में बनकर तैयार

इकाई का निर्माण नाथनगर में हुआ शुरू

हजार वर्गफीट में शेड निर्माण कराने का भेजा प्रस्ताव

बियाडा के उप महाप्रबंधक सौम्य वर्मा ने कहा कि प्लग एंड प्ले योजना के तहत तैयार शेड उद्यमियों को किराये पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के तहत भवन निर्माण के साथ ही बिजली, पानी आदि की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उद्यमी सिर्फ मशीन का प्लग लगाते ही उत्पादन शुरू कर सकेंगे। प्लग एंड प्ले योजना के तहत तैयार शेड आवंटित करने में लेदर और टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो बियाडा में प्लग एंड प्ले योजना के तहत तैयार एक शेड टेक्सटाइल इंडस्ट्री से जुड़े एक उद्यमी को आवंटित किया गया है। ऐसे में प्लग एंड प्ले योजना के तहत भागलपुर में लेदर और टेक्सटाइल की कई नई इंडस्ट्री खुलने की संभावना है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। बेरोजगारी दूर होगी। बियाडा प्रशासन लगातार इस दिशा में कार्य कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!