PoliticsPatnaSamastipur

बिहार नगर निकाय चुनाव की नई तारीखें घोषित,दिसंबर की इन दो तारीखों को होंगे चुनाव..

बिहार नगर निकाय चुनाव.Bihar Local Body Election 2022: पटना: बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने आखिर नगर निकाय चुनाव की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके लिए बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने चिट्ठी भी जारी कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग की चिट्ठी के आते ही उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। बिहार में नगर निकाय चुनाव पहले 10 और 20 अक्टूबर को होने थे, लेकिन आरक्षण को लेकर इन चुनावों पर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। इसके बाद बिहार सरकार ने फिर से हाईकोर्ट का रुख किया था और अदालत को बताया था कि आरक्षण को लेकर कमिटी बना दी गई है। इसके बाद 30 नवंबर की रात में राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार में नगर निगम चुनाव 2022 की नई तारीखों का ऐलान कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इन तारीखों को होंगे नगर निकाय चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग नए साल यानि 2023 से पहले बिहार नगर निकाय चुनाव को संपन्न करा लेगा। इसके लिए दिसंबर की तारीखों का ऐलान भी कर दिया गया है। ये तारीखें इस तरह से हैं।

पहले चरण का मतदान- 18 दिसंबर को पहले चरण का मतदान

पहले चरण की काउंटिंग- 20 दिसंबर को पहले चरण की मतगणना और नतीजे

दूसरे चरण का मतदान- 28 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान

दूसरे चरण की काउंटिंग- 30 दिसंबर को दूसरे चरण की मतगणना और नतीजे

नीचे आप राज्य निर्वाचन आयोग की चिट्ठी देख सकते हैं।

इससे पहले क्या हुआ था

बिहार निकाय चुनाव (Bihar Nagar Nigam Election 2022) में अति पिछड़ा के आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट ने रोक लगा दी थी। जिसके बाद निकाय चुनाव को स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद बिहार सरकार ने हाई कोर्ट का रुख किया और अदालत के आदेश के बाद अक्टूबर में नीतीश सरकार ने पिछड़ा आयोग के लिए कमीशन का गठन किया था। बिहार सरकार की ओर से यह कहा गया था कि आयोग जब रिपोर्ट सौंपेगी तभी बिहार सरकार निकाय चुनाव कराएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!