Vaishali

अब बिहार में भी होगी भारत जोड़ो यात्रा, दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश पटना आ रहे हैं

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Bharat Jodo Yatra: बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के प्रारूप गठन को लेकर भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश 13 नवंबर को पटना आ रहे हैं।

बिहार प्रदेश कांग्रेस मीडिया कमेटी के चेयरमैन राजेश राठौड़ ने कहा कि इस दौरे को लेकर बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास शनिवार को ही पटना पहुंच रहे हैं। कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेता 13 नवंबर को पटना में रहेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भारत जोड़ो आंदोलन से जुड़े सभी जिला को-ऑर्डिनेटर, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर समेत सभी सांसद-पूर्व सांसद विधायक-पूर्व विधायक,पार्टी के सभी जिलाध्यक्ष,संगठन के तमाम पदाधिकारी के साथ बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ को लेकर विचार विमर्श करेंगे।

उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश जगजीवन राम अध्ययन एवं शोध संस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के संदर्भ को लेकर सिविल सोसायटी तथा सोशल एक्टिविस्ट के साथ भी बैठक करेंगे। बिहार में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस कोटे से नियुक्त दोनों मंत्रियों मुरारी गौतम तथा अफाक आलम के साथ बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास आगामी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श करेंगे। दोनों वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के बिहार दौरे को लेकर पार्टी की तैयारी अंतिम चरण में है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!