Vaishali

बिहारः विक्षिप्त ने रोक दी ट्रेन, फैला दी सनसनी; ऐसा क्या कर दिया उसने ?

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार के औरंगाबाद में एक रेलवे स्टेशन पर उस समय अफरा तफरी मच गयी जब एक  विक्षिप्त व्यक्ति अचानक से ट्रेन की छत पर देखा गया। घटना औरंगाबाद सदर प्रखंड के फेसर रेलवे स्टेशन की है। युवक धनबाद इंटरसिटी ट्रेन पर एक ट्रेन की छत पर चढ़ गय। उसे नीचे उतारने में रेलकर्मियों के पसीने छूट गए। काफी मशक्कत के बाद उसे उतारा गया।

युवक को ट्रेन की छत पर देख मौके पर भीड़ जुट गयी। लोग जब भी उसे नीचे उतरने के लिए कहते तो  विक्षिप्त ट्रेन के ऊपर गुजर रहे इलेक्ट्रॉनिक तार को बार-बार छूने की कोशिश करता। मजबूरी में ट्रांसमिशन लाइन की बिजली काटने की नौबत आ गई।  उसकी इस हरकत देखकर लोग सहम गए। लोग हल्ला करके उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करने लगे।

Bihar Crime: महुआ विधायक को जान से मारने की धमकी, RJD नेता को दो नंबरों से किया गया कॉल
मिली जानकारी के अनुसार युवक अनुग्रह नरायण रेलवे स्टेशन पर ही ट्रेन की छत पर चढ़ गया था। जब फ़ेसर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो  युवक बार-बार तार को छूने का प्रयास करने लगा। आनन फानन में रेलवे द्वारा 15 मिनट के लिए बिजली कटवाई गई। इस दौरान ट्रेनें रुकी रही। विक्षिप्त युवक के इस हरकत से आधा घंटा तक परिचालन बाधित रहा।

रेलवे सुरक्षा बल और अन्य कर्मियों ने समझा बुुझाकर उसे नीचे उतारा। इसमें भी युवक ने कर्मियों को काफी परेशान किया। नीचे आने पर मौजूद भीड़ ने उसके साथ बदसलूकी की कोशिश की। लेकिन सुरक्षा बलों ने उसे सुरक्षित निकाल लिया। युवक को अभी पुलिस की देखरेख में रखा गया है। उसके परिजनों की तलाश
की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!