Vaishali

बिहार में बिजली के तार से चलते ट्रक में लगी आग, एक साथ कंटेनर में लोड 20 मोटरसाइकिल जलकर हुई राख

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

भागलपुर जिले के सुलतानगंज में ब्लॉक गेट के समीप मंगलवार को दिन के करीब तीन बजे मोटरसाइकिल लोड ट्रक में आग लग गयी. इस आग में 20 मोटरसाइकिल धू-धू कर जल गयीं और कई क्षतिग्रस्त हो गयीं. बिजली के तार से निकली चिंगारी की वजह से ट्रक में आग लगी थी. हालांकि इस दुर्घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ लेकिन लाखों की बाइक जल कर खाक हो गई.

NH 80 पर हुई दुर्घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल लोड कंटेनर भागलपुर के एक शो रूम जा रही थी. इस दौरान ब्लॉक गेट के पास एनएच 80 किनारे ट्रक लगा कर ड्राइवर और खलासी खाना खाने बगल के होटल गये थे. उसी दौरान बंद ट्रक से धुआं निकलने लगा. ड्राइवर व खलासी दौड़कर आये और जैसे ही कंटेनर का गेट खोला तो आग की तेज लपटें निकलने लगीं. कुछ ही क्षणों में आग ने कंटेनर को अपने आगोश में ले लिया और उस पर लदी मोटरसाइकिलें धू-धू कर जलने लगीं.

 

आग लगने से काफी देर तक सड़क रहा जाम

ट्रक में आग लगने की वजह से मौके पर अफरातफरी मच गयी और रोड जाम हो गया. सूचना मिलने पर अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंची और आग को नियंत्रित किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम हटाया और आवागमन बहाल किया.

बिजली के तार से लगी आग

घटना के संदर्भ में ट्रक के ड्राइवर राम बाबू चौहान ने बताया कि मुंगेर से भागलपुर जा रहे थे. तभी बिजली के तार से निकली चिंगारी से कंटेनर में आग लगी. लेकिन आग कहां पर लगी, इस बारे में पता नहीं है. उन लोगों को सुलतानगंज में ब्लॉक के पास से धुआं और आग की लपटें निकलते दिखी इसके बाद वो दौड़कर ट्रक के पास पहुंचे लेकिन तब तक सब जल चुका था

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!