Ajab Gajab NewsPatnaSamastipurVaishali

बेगूसराय मे चार बच्चों के पिता ASI को दो बच्चों की मां से हुआ प्यार,मंदिर में महिला की मांग भरकर रचा ली..

बेगूसराय ।एक एएसआई का एक महिला की मांग भरने का वीडियो जिले में वायरल हो रहा है। वीडियो में एएसआई महिला का गुस्से में मांग भरता हुआ दिखाई पड़ रहा है। मामले के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसारगश्ती के दौरान एएसआई सुमन कुमार को साल 2019 में विवाहित महिला छोटी देवी से प्यार हो गया। समय के साथ प्यार परवान चढ़ गया। पहले दोनों लिव-इन-रिलेशन शीप में रहने लगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

साल 2020 में अशोक धाम में दोनों ने शादी कर ली। दोनों बाल-बच्चेदार हैं। अभी दोनों पति-पत्नी के रूप में सुभाष चौक पर रह रहे हैं। एएसआई फिलहाल उत्पाद थाना में तैनात हैं। सुमन कुमार और छोटी कुमारी ने बताया कि हम दोनों को साल 2019 में प्यार हो गया। जब सुमन कुमार भगवानपुर थाना में तैनात थे, तभी गश्ती के दौरान छोटी देवी को सुमन कुमार से प्रेम हो गया। एएसआई सुमन कुमार को पहली पत्नी से 3 लड़की और एक लड़का है। वहीं छोटी कुमारी को पहले पति से एक लड़का-और एक लड़की है।

महिला के मांग में सिंदूर भरने का वीडियो वायरल
छोटी कुमारी ने बताया कि उसका पति उसे और बाल-बच्चों को खर्चा-पानी नहीं दिया करता था। इस वजह से छोटी देवी पंचायतनामा बना कर पति से अलग हो गई। वहीं सुमन कुमार ने बताया कि उसके द्वारा दूसरी शादी करने से उसकी पहली पत्नी को कोई शिकायत नहीं है। हम दोनों दोनों परिवार के राजी खुशी से एक साथ रह रहे हैं।

 

गुस्से में मांग में सिंदूर डालने का सोशल मीडिया पर विडियो वायरल
सोशल मीडिया पर सुमन कुमार और छोटी कुमारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गुस्से में सुमन कुमार छोटी कुमारी के मांग में सिंदूर डाल रहा है। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर प्रेमी युगल से पति-पत्नी बने जोड़े ने बताया कि वे दोनों साल 2020 में लिव-इन-रिलेशन शीप में रह रहे थे। तब छोटी देवी के मायके पर डेरा पर आए और सुमन से बोले की बिना शादी किए हुए आप छोटी को क्यों रखे हुए हैं। इसी बात को सुन कर सुमन कुमार ने मेरे परिजनों के सामने में मेरी मांग में सिंदूर भर दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!