Ajab Gajab NewsPatna

Amazing Wedding;राम के प्यार में दिवानी हुई मुस्कान खातून, हिंदू धर्म अपनाते हुए लिए सात फेरे..

Amazing Wedding..पीरपैंती, भागलपुर: Amazing Wedding in Bihar- भागलपुर के पीरपैंती के एक मंदिर में हुई अनोखी शादी की चर्चा चारों ओर है। यहां झारखंड के एक प्रेमी जोड़े के प्यार के आगे धर्म की दीवारें टूट गईं। मुस्लिम लड़की ने हिंदू धर्म अपनाते हुए मंदिर में विवाह किया। हिंदू रीति-रिवाजों से हुए इस विवाह के दौरान हर-हर महादेव का उद्घोष हुआ तो वहीं महिलाओं ने सोहर गीत गाए। झारखंड के राम की हुई मुस्कान यहां विवाह करने के बाद उसे साथ चली गई। जानकारी मुताबिक, दोनों के बीच एक साल से लव अफेयर चल रहा था। अब यह प्यार सात जन्मों के बंधन में सनातन धर्म के रीति रिवाजों के साथ बंध गया है। इस अनोखी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बड़ी बात यह है कि एक मुस्लिम लड़की ने अपना धर्म बदल कर सनातन धर्म को स्वीकार किया। उसके बाद हिंदू लड़के से शादी कर ली। गोड्डा जिला के मेहरमा क्षेत्र के रहने वाले राम कुमार, बीते 17 अक्टूबर को अपनी प्रेमिका मुस्कान खातून को लेकर घर से भाग निकला था। दोनों ने कोर्ट मैरिज करने का प्लान बनाया और गोड्डा कोर्ट पहुंच कर वकील से मिले। इसी बीच, जैसे ही ये खबर लड़की के परिवार को मिली, वे कोर्ट परिसर पहुंच गए और उसके साथ मारपीट करने लगे।। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में किया।

हम दोनों खुश हैं- न्यू कपल्स
कोर्ट के समक्ष लड़की ने अपना बयान देते हुए कहा कि मैं अपनी मर्जी से शादी कर रही हूं और मैं इस शादी से खुश हूं। उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की। वहीं कोर्ट में बयान देने के बाद लड़की पुलिस प्रशासन के तरफ से सुरक्षा प्रदान की गई। इसके साथ ही लड़की को सुरक्षित स्थान में पहुंचाया गया। वहीं लड़की ने अपने प्रेमी के साथ पीरपैंती के एक मंदिर में सनातन धर्म को अपनाते हुए हिंदू रीति-रिवाजों से शादी कर ली। वायरल वीडियो में लड़की ने बताया कि हमारे मामा और मौसा मुझे धमका रहे हैं। मुझे जान से मरने की धमकी भी दे रहे हैं। वहीं लड़के का कहना है कि हमलोग इस शादी से बहुत खुश हैं। लड़के ने वीडियो में बताया है कि हमारे परिवार वाले भी इस शादी को स्वीकार रहे हैं लेकिन लड़की के परिवार वालों की तरफ से मेरे परिवार वालो को लगातार धमकाया जा रहा हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!