Ajab Gajab NewsPatna

Akshara Singh: ग्रेजुएट चायवाली को रोते देख गुस्से में आईं अक्षरा सिंह, लिखा – मौन रहो तुम सब..

Akshara Singh: पटना,. ग्रेजुएट चाय वाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सोमवार को प्रियंका गुप्ता का इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो  तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वो रोते हुए सरकार पर कई आरोप लगा रही थीं। उन्होंने कहा था कि उनके स्टाल को फिर से नगर निगम ने उठा लिया है। हालांकि बाद में ग्रेचुएट चायवाली ने खुद नगर निगम द्वारा स्टाल लगाने के लिए स्थान देने की बात कही। प्रियंका गुप्ता के वीडियो पर भोजपुरी अदाकारा ने भी उनका साथ देते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिहार सरकार को घेरा है। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार सरकार पर उठाए सवाल
भोजपुरी अदाकारा ने ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता का साथ देते हुए अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण है। एक लड़की ने समाज की झूठी विडंबनाओं को तोड़कर खुद कुछ करने का साहस जुटाती है। लेकिन उसे जब प्रताड़िता किया जाता है तो सबलोग मुकदर्शक बने रहते हैं। अक्षरा ने पोस्ट के जरिए गुस्से का इजहार किया है। उन्होंने लिखा है कि मौन रहो तुम सब…भोजपुरी एक्ट्रेस ने आगे लिखा है कि कहीं जगह देकर बसा नहीं सकते लेकिन पल में लड़की को उजाड़ देने का धौंस देते हैं। लानत है आप लोगों पर बिहार सरकार। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह प्रियंका गुप्ता के स्टाल पर आकर चाय पी चुकी हैं।

प्रियंका गुप्ता का रोते हुए वीडियो आया था सामने
ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता का स्टाल हटाए जाने के बाद सोमवार को एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वो रोती हुईं बिहार सरकार पर कई तरह के आरोप लगा रही थीं। वीडियो में प्रियंका कह रही थीं कि मुझे लगा कि मैं बिहार में कुछ अलग कर रहे हैं, इसलिए मुझे सपोर्ट किया जा रहा है। लेकिन ये बिहार है, यहां लड़कियों को आगे बढ़ने का कोई हक नहीं होता। रोते हुए प्रियंका ने अपनी भड़ास निकाली थी और वापस घर लौट जाने की बात कही थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!