Patna

33 साल के हुए तेजस्वी यादव,काटा केक,बड़े भाई ने ऐसे दिया शुभकामनाएं..

पटना।बिहार के डिप्टी सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव का बुधवार को जन्मदिन है। तेजस्वी 33 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर आरजेडी कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में जश्न मनाएंगे और मिठाइयां बांटेंगे। इसके लिए प्रखंड स्तर तक तैयारी की गई है। तेजस्वी के बर्थडे पर दलित बस्तियों में बड़े आयोजन होंगे। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पटना स्थित आरजेडी प्रदेश मुख्यालय में बर्थडे केक काटा जाएगा। जन्मदिन की पूर्व संध्या पर मंगलवार को आरजेडी कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी। इसके अलावा दलित बस्तियों में सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। बुधवार को भी दलित बस्तियों में आयोजन किया जाएगा।

 

 

बिहार विधानसभा के स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने डिप्टी सीएम तेजस्वी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की वर्तमान राजनीतिक धारा और जनमानस के बीच तेजस्वी एक ओजस्वी और लोकप्रिय राजनेता के रूप में जाने जाते हैं। जनहित के प्रति उनके सभी प्रयास सफल हों, उनका तेज निरंतर बढ़ता रहे और उनके स्वास्थ्य उत्तम रहे।

 

बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री और तेजस्वी के बड़े भाई तेजप्रताप यादव ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। तेजप्रताप ने ट्वीट कर लिखा कि करोड़ों लोगों की उम्मीदों का प्यारा, हम सबों की आंखों का सितारा, असंख्यक गरीबों के जीवन में रोशनी लाने को प्रतिबद्ध मेरे छोटे भाई और मित्र तरुण को जन्मदिवस पर अनंत शुभाशीष।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!