Patna

ट्रेन में सीट को लेकर भिड़ गईं महिलाएं, एक-दूसरे को जमकर कूटा, महिला पुलिसकर्मी जख्मी..

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वायरल वीडियो ठाणे से पनवेल जा रही एक लोकल ट्रेन का बताया जा रहा है. वायरल वीडियो में सीट पर बैठने के लिए दो महिलाओं (fight between women passengers) के बीच विवाद हुआ और फिर ये आपस में भिड़ गई.इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में तीन महिलायें आपस में हाथापाई कर रही हैं. इस मारपीट में एक महिला पुलिसकर्मी के जख्मी होने की भी बात सामने आ रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वायरल वीडियो में जो सूचना आ रही है उसके अनुसार यह वीडियो नवी मुंबई के तुर्भे स्टेशन की है. लोकल ट्रेन में सीट को लेकर दो महिला यात्रियों के बीच विवाद हुआ और यह विवाद कुछ ही देर में हिसंक हो गया. दोनों महिलाओं के बीच मारपीट शुरू हो गई. वायरल हो रहे वीडियो में इसके साफ देखा जा सकता है कि एक महिला पर बच्चे को जबरन खड़ा करके सीट पर बैठने का आरोप लगाते हुए दूसरी महिला उसके साथ मारपीट कर रही है.

इतना ही नहीं जब अन्य महिला यात्री उसे मना करती हैं तो भी वह नहीं मानती है.दोनों की मारपीट में पीछे से कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि ‘वह पुलिसवाली है’बहरहाल इस मामले में दोनों महिलाओं की ओर से एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!