Vaishali

समस्तीपुर के मोरवा व विभूतिपुर प्रखंड में डूबने से तीन किशोरों की मौत

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर। हलई ओपी क्षेत्र के वरूणा पुल के समीप पानी भरे गड्ढे में डूबकर दो किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलवीरा पंचायत के महमूदपुर गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी वीरेंद्र कुमार शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार और सुरेंद्र शर्मा के पुत्र 16 वर्षीय मंतोष कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार महमूदपुर गांव से करीब दो किलोमीटर दूर वरूणा पुल के समीप युवाओं की एक टोली छठ घाट का निर्माण करा रहे थे। विशाल और मंतोष अपने मित्रों के साथ वहां मौजूद था। छठ घाट के समीप जेसीबी द्वारा मिट्टी काटने से पानी भरा गहरा गड्ढा था। इसे कोई समझ नहीं सका।

दूसरे को बचाने में डूबा
दो लड़के पानी भरे गड्ढे में उतर गया और दोनों डूबने लगे। उसे बचाने के लिए मंतोष, विशाल समेत चार किशोर पानी भरे गड्ढे में कूद गए। डूब रहे दोनों लड़के को बचा लिया गया। जबकि, बचाने गए मंतोष और विशाल दोनों गड्ढे में डूब गए। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को गड्ढे से बाहर निकाला गया। आनन फानन में दोनों को बाइक से लेकर चकलालशाही स्थिति निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल भेजा गया। रास्ते में ही दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना से शोकाकुल परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

बैंती नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत
विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केराई पुल के समीप बैंती नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक किशोर केराई वार्ड 5 निवासी अरविंद सिंह का लगभग 17 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बताया गया है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव के कुछ युवक छठ घाट बनाने नदी किनारे गए हुए थे। किशोर भी बैंती नदी किनारे गया था। इस दौरान वह नदी में प्रवेश कर गया और उसका पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चला गया। जिसके कारण डूबने से उसकी मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के साथ तकरीबन 2 घंटे के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। गांव में छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गई है। सीओ अशोक कुमार यादव ने बताया कि अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट आने के बाद मृतक के स्वजनों को आपदा से मुआवजा दी जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!