Vaishali

25-26 को उत्तर बिहार के दो जिलों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

Samastipur.
उत्तर बिहार के जिलों में अगले दो-तीन दिन तक आसमान साफ रहेगा। उसके बाद 25-26 अक्टूबर को हल्के से मध्यम बादल रह सकते हैं। इस दौरान बेगूसराय व वैशाली जिलों के एक-दो स्थानों पर हल्की बूंदा-बांदी हो सकती है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 26 अक्टूबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में 5 से 10 किमी. प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 एवं दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रह सकता है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 31 एवं न्यूनतम 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!