Vaishali

नीतीश कुमार बोले- अब हम समाजवादियों के साथ, जिंदगी में कभी बीजेपी संग नहीं जाएंगे..

समस्तीपुर।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि वे अब कभी भी बीजेपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे। सीएम नीतीश ने कहा कि अब वे समाजवादियों के साथ हैं। जिंदगी में कभी बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे। बीजेपी अब अटल-आडवाणी वाली पार्टी नहीं रह गई है। समाजवादियों के साथ रहकर बिहार और देश का विकास करेंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में इंजीनीयरिंग कॉलेज के लोकार्पण कार्यक्रम में ये बातें कहीं। सीएम नीतीश ने इस दौरान बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले बीजेपी में अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी सरीखे नेता थे। ये सभी खूब काम करते थे। मगर अभी के बीजेपी नेता काम से ज्यादा प्रचार करते हैं। अब अटल-आडवाणी वाली बीजेपी नहीं रही है।

सीएम नीतीश ने कहा कि इससे पहले जब बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी थी, तब केंद्र की मोदी सरकार ने लालू यादव पर झूठे आरोप लगाए थे। मगर उस मामले में कुछ नहीं हुआ। अब फिर से महागठबंधन सत्ता में है, तो लालू को फंसाने की साजिश की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!