Vaishali

समस्तीपुर:बूढ़ी गंडक के जलस्तर में बढ़ोतरी से छठ में होगी समस्या..

समस्तीपुर।
बूढ़ी गंडक के जलस्तर में इनदिनों बढ़ोतरी लगातार जारी है। बीते कुछ दिनों में जलस्तर में करीब दो मीटर से अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि बाढ़ नियंत्रण विभाग के एसडीओ मो. करीम ने बताया कि इससे बाढ़ का खतरा नहीं है। लेकिन छठव्रतियों के लिए घाट की समस्या बढ़ सकती है। इस दिशा में पूसा में अबतक किसी तरह की पहल नहीं की गई है। इस संदर्भ में बीडीओ वैभव कुमार ने बताया कि खतरनाक घाटों को चिह्नित कर निशान लगाया जायेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जरूरत पड़ने पर रस्सी से घेराबंदी कर दी जायेगी। जिससे लोग आगे नहीं जा सके। इसके अलावा गोताखोरों को प्रतिनियुक्त करते हुए निजी नाव के परिचालन पर रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि घाटो की सफाई अमूमन लोग स्वयं करते है। जरूरत पड़ने पर प्रशासनिक पहल की जायेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!