Vaishali

समस्‍तीपुर में हैवानियत, रोसड़ा में मासूम के साथ 45 वर्षीय खलासी ने क‍िया मुंह काला..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्‍तीपुर (रोसड़ा।  समस्‍तीपुर शहर के एक मुहल्ले में 5 वर्षीय बच्ची के साथ 45 वर्षीय अधेड़ ने अपना मुंह काला कर हैवानियत की हद पार कर दी । मानवता को शर्मसार करने वाले उक्त आरोपित को पकड़कर लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई प्रारंभ की । उक्त हैवान ने अपना नाम शंकर राय तथा रोसड़ा थाना के भरवारी निवासी बहादुर चौधरी का पुत्र बताया है । वह पेशे से बस का खलासी बताया जाता है।

 

पुल‍िस ग‍िरफ्त में आरोप‍ित

बच्ची की नानी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में घटना का समय सोमवार की अलसुबह 3:30 बजे बताई है। जिसमें परिवार के सभी सदस्यों को एक ही घर में सोए रहना बताते हुए कही है कि घटना के समय उसके पति शौच के लिए बाहर निकले थे । इसी बीच आरोपित कमरे में घुसा और मासूम नतनी के साथ गलत काम करने लगा । बच्ची के चिल्लाने पर बगल में सो रहा मामा जग गया और बाहर से दौड़कर नाना भी घर में प्रवेश किया, जिसे देखते ही आरोपित भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सभी ने मिलकर उसे पकड़ लिया । इस बीच हो हल्ला होने पर जुटे लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को कब्जे में ले लिया। वहीं पीड़ित बच्ची का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया । इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाशीष कमती ने बताया कि महिला द्वारा दर्ज कराए गए बयान के आधार पर आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है । दुसरी ओर इस घटना पर आक्रोश जताते हुए स्थानीय लोगों ने दुष्कर्मी बहशी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं । पुल‍िस का कहना है क‍ि मामला काफी गंभीर है जांच पड़ताल का दौर जारी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!