Vaishali

समस्तीपुर के विभूतिपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, लेनदेन के विवाद में हत्या की आशंका.

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर। जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खोकसाहा चौक के समीप लबकाहा चौर में बांध किनारे रविवार की सुबह एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखने को लेकर काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शव की शिनाख्त मालती दक्षिण पंचायत के एकडारा गांव स्थित वार्ड संख्या 13 निवासी रामविलास पासवान के पुत्र अमरजीत पासवान के रूप में हुई। घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
मृतक के गले में धारदार हथियार से गहरे जख्म का निशान है। उसकी गला रेतकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। स्वजनों ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे किसी के बुलाने पर घर से निकले थे। देर रात तक वापस घर नहीं लौटा। स्वजनों ने देर रात तक काफी ढूंढा। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह स्थानीय ग्रामीणों से घटना की सूचना मिली। घर से करीब तीन किलोमीटर दूरी पर लबकाहा चौर में बांध किनारे खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। सुबह शौच जा रहे लोगों ने शव देखा तो स्वजनों को इसकी जानकारी दी। घटना के पीछे दबे जुबान में लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। हलांकि, स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!