Vaishali

समस्तीपुर में दिव्यांग महिला के साथ गंदी हरकत, एक गांव छोड़कर भागा, दूसरा युवक गिरफ्तार..

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर (शिवाजीनगर) । जिले में चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहित दिव्यांग (बोलने में असमर्थ) एक महिला से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत शुक्रवार को पीड़िता के स्वजनों ने महिला थाना में एक आवेदन देकर शिकायत की है। इसमें गांव के ही दो युवकों को आरोपित किया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे की तलाश जारी है।

महिला का चल रहा उपचार
महिला पुलिस के सहयोग से पीड़िता को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात दो की संख्या में आरोपित घर में घुसकर एक दिव्यांग विवाहित महिला से जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के स्वजनों ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस के सहयोग से अचेतावस्था में पीड़िता को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। महिला पुलिस की अभिरक्षा में सदर अस्पताल में पीड़िता को उपचार व मेडिकल जांच कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!