Samastipur

समस्तीपुर:आरपीएफ रेलवे कॉलोनी में पुराने क्वार्टर के पीछे मिला दुकानदार का शव..

समस्तीपुर । रेलवे कॉलोनी में पुराने क्वार्टर के पीछे एक दुकानदार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दुकानदार की पहचान जितवारपुर निजामत वार्ड सात निवासी सोहन लाल यादव (38) वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर मुफस्सिल पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। दुकानदार की हत्या की गई है अथवा किसी अन्य कारण से उसकी मौत हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। वैसे माना जा रहा है कि नशीली पदार्थ के सेवन से इसकी मौत हुई है। हालांकि परिवार के लोग भी कुछ नहीं बोल रहे। लोगों का कहना है ब्राउन शुगर का ओवर डोज के कारण उसकी मौत हुई है। घटना के संबंध में बताया कि सोहन इलेक्ट्रिक दुकान चलाता है।

धनतेरस को देर रात तक वह अपने दुकान पर कारोबार में लगा था। दुकान बंद करने के बाद दो दोस्तो के साथ वह कहीं चला गया। लेकिन रात भर घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। सुबह में लोगों ने आरपीएफ कॉलोनी पानी टंकी के पास एक शव को देखा। हल्ला होने पर जुटे लोगों ने इसकी पहचान की। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कई डिस्पोजल सिरिंज के अलावा कई नशीली सूई भी बरामद की है। माना जा रहा है कि नशीली सूई के कारण ही दुकानदार की मौत हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!