Samastipur

विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत..

विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत..
Samastipur.
विद्यापतिनगर. हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के पश्चिम दस नंबर रेलवे गुमती के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान गढ़सिसई गांव के वार्ड 11 निवासी प्रमोद दास के 17 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया गया है कि शुक्रवार देर शाम घर में किसी बात को लेकर विवाद होने के बाद उक्त युवक ने ट्रेन से कटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!