Samastipur

समस्तीपुर:रेप के फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार:थाली बजाकर कहा – बलात्कार कांड का आरोपी है, होगी कुर्की.

समस्तीपुर ।समस्तीपुर जिले के मोहद्दीननगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में पिछले दिनो हुए बलात्कार के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी रितेश कुमार के घर पर बुधवार को मोहिउद्दीन नगर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाए। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने थाली बजाकर ग्रामीणों को इकट्ठा किया और रितेश को बलात्कारी बताते हुए कहा कि अब जल्द ही उसके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी ।पुलिस द्वारा बजाए जा रहे थाली को देख ग्रामीण भी चौंक उठे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौके पर पुलिस पदाधिकारी एएसआई प्रमोद कुमार द्विवेदी ने ने बताया कि पिछले दिनों रितेश ने गांव के ही एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके बाद से वह फरार चल रहा है। फरारी की स्थिति को देखते हुए उसके घर न्यायालय के आदेश पर इस इश्तेहार चिपकाया गया है। अब अगर वह 30 दिनों के अंदर कोर्ट में उपस्थित नहीं होता है, तो उसके घर की कुर्की जब्ती की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले दिनों रितेश ने गांव के ही एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में किशोरी के बयान पर उस पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!