Samastipur

समस्तीपुर में अपराध की योजना बना रहे 3 अपराधी अरेस्ट:पुलिस ने हथियार के साथ दबोचा,पूछताछ जारी..

समस्तीपुर।समस्तीपुर शहर के मगरदही घाट बांध के पास गुरुवार दोपहर अपराध की योजना बना रहे तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से देसी पिस्टल व गोली बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाशों में दो जितवारपुर व एक शहर का रहने वाला बताया गया है। तीनों गिरफ्तार बदमाशों को पुलिस नगर थाने में पूछताछ कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि नगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के मगरदही घाट पर कुछ अपराधी अपराध की साजिश रच रहे हैं ।इसी दौरान नगर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी, दारोगा दीपशिखा आदि के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देख वहां से अपराधी भागने लगे लेकिन पुलिस ने पीछा कर उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक अपराधी नदी में कूद गया। लेकिन बाद में पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया।

तीनों गिरफ्तार बदमाश को नगर और मुफस्सिल थाने की पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तीनों बदमाश से पूछताछ की जा रही है। उनके बारे में अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। क्या पता लगाने का प्रयास किया जा रहा कि आखिर वह किन कारोबारी को लूटने आए थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!