Samastipur

समस्तीपुर उत्पाद विभाग ने वीआईपी पियक्कड़ों के लिए हाजत की विशेष व्यवस्था की,बना वीआईपी हाजत..

समस्तीपुर उत्पाद विभाग ने वीआईपी पियक्कड़ों के लिए विशेष हाजत की व्यवस्था की है। इसमें गद्देदार बेड, सोफा, सोफा टेबल आदि के साथ ही कमरे में एसी लगाया गया है। वीआईपी सुरक्षा के तहत वीआईपी हाजत के पास स्नीफर डॉग को भी तैनात किया गया है। हाजत के पास ही स्नीफर डॉग के लिए कॉटेज भी बनाया गया है। शनिवार को उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मुख्यालय के आदेश पर वीआईपी हाजत बनायी गयी है। इसमें एसी युक्त हाजत में सोफा, बेड लगाया गया है। इसमें वैसे सरकारी कर्मी, अधिकारी, जनप्रतिनिधि या फिर समाज के संभ्रांत लोगों को रखा जाएगा जो शराब पीते पकड़े जाएंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वाहन नीलामी से मिली आठ करोड़ की राशि:

उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि जनवरी से सितंबर महीने तक जिले में 18819 जगह छापेमारी की गयी है। वहीं 2432 मामला दर्ज किया गया। 2980 लोगों की गिरफ्तारी की गयी है। छापेमारी के दौरान 19239 लीटर से अधिक देसी शराब एवं एक लाख 38 हजार लीटर से अधिक विदेशी शराब जब्त किया। इस दौरान 248 वाहन एवं 11 भूमि भवन को जब्त की गयी। इस साल अब तक 449 को सजा दी गयी है। वहीं 761 वाहनों की नीलामी कर आठ करोड़ 15 लाख से अधिक राशि वसूली की गयी है। छापेमारी में ड्रोन, डॉग एवं मोटर बोट का भी सहयोग लिया जा रहा है। जिले में अब सौ से अधिक महिला धंधेबाजों की भी गिरफ्तारी हुई है।

पियक्कड़ों से आठ लाख 83 हजार की वसूली:

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि केवल सितंबर माह में पियक्कड़ों से आठ लाख 83 हजार से अधिक रुपए जुर्माना के रुप में वसूल किया गया है। साथ ही दोबारा पीने वाले में अब तक सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसमें तीन लोगों को जेल एवं बांकी चार पर सुनवाई चल रही है। दोबारा पीने पर गिरफ्तार होने वाले में एक वर्ष की न्यूनतम सजा है।

मैं पियक्कड़ हूं का चस्पेगा पोस्टर:

समस्तीपुर जिले में अब तक गिरफ्तार पियक्कड़ के घर पर मैं पियक्कड़ हूं का पोस्टर भी लगाया जाएगा। उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पोस्टर विभाग द्वारा प्रिंट करवाया गया है। इसे गिरफ्तार पियक्कड़ों के घर पर चस्पाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य पियक्कड़ों को सामाजिक प्रतिष्ठा नहीं मिले। वो अपने को समाज से अलग समझे। समाज में बदनामी होगी, ताकि अन्य लोग भी इसके प्रति जागरुक होंगे और शराब बंदी अभियान का उद्देश्य पूरा होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!