SamastipurVaishali

समस्तीपुर: नमाज पढ़ने जा रहे अधेड़ की गोली मारकर हत्या, बचाने गया दूसरा शख्स भी..

समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने नमाज पढ़ने जा रहे एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रतवारा गांव की है. बुधवार की सुबह मस्जिद में नमाज के लिए जाने के दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं बचाने आए एक दूसरे युवक को भी गोली मार दी गई जिससे वह जख्मी हो गया. मृतक की पहचान मो. दुलारे (42 वर्ष) के रूप में हुई है. वहीं जख्मी युवक मो. शाहजेब (38 वर्ष) है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गंभीर रूप से जख्मी हुए शाहजेब को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. घटना के पीछे पूर्व का आपसी विवाद बताया जा रहा है. हालांकि मामला अभी साफ नहीं हो सका है. इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. घटना की सूचना पर पहुंची कल्याणपुर थाना की पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. पुलिस ने लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

गोलियों की आवाज सुनकर पहुंचा था शाहजेब

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रतवारा गांव के ईदगाह के पास बाइक सवार बाइक सवार तीन की संख्या में आए बदमाशों ने अल सुबह मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहे मो. दुलारे के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना में दुलारे की मौके पर ही मौत हो गई. गोलियों की आवाज सुनकर बीच बचाव के लिए गया मो. शाहजेब भी जख्मी हो गया. बदमाशों ने उसके हाथ में गोली मारी है.

 

फिलहाल घटना को लेकर पुलिस का बयान नहीं आया है. परिजन हत्या के पीछे विवाद की बात कह रहे हैं. घायल शाहजेब को पहले स्थानीय लोग कल्याणपुर पीएचसी में लेकर गए. यहां से उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच (दरभंगा) रेफर किया गया है जहां उसका इलाज जारी है.
सोर्स:Abp news

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!