Samastipur

Samastipur: बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष के साथ एक करोड़ से अधिक राशि की धोखाधड़ी..

Samastipur: lसमस्तीपुर,। बिहार में समस्तीपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी है। सिंघिया नगर पंचायत स्थित हजारी पेट्रोल पम्प के मैनेजर शिवकांत पासवान द्वारा धोखाधड़ी कर पेट्रोल व डीजल की बिक्री का दस लाख नकद सहित करीब एक करोड़ रुपये लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार उक्त पम्प के मैनेजर ही पिछले कुछ वर्षों से पेट्रोल पम्प का संचालन कर रहा था। इसी क्रम में मैनेजर ने धोखाधड़ी कर गुरुवार को पेट्रोल और डीजल की बिक्री का 10 लाख नकद, लोन का 35 लाख एवं अन्य जगहों से लायी गई करीब 55 लाख से अधिक की राशि लेकर फरार हो गया है। यह बात खूद पेट्रोल पंप के मालिक सह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वरी हजारी ने जागरण से दूरभाष पर बात करते हुए कही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मोबाइल स्‍वीच ऑफ, तहकीकात में जुटी पुलिस
बताया जाता है कि यह मैनेजर अचानक दो दिन से पम्प पर आना बंद कर दिया। पम्प पर नहीं आने पर पम्प के अन्य कर्मचारियों ने मैनेजर से उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो उसका मोबाइल स्वीच ऑफ आने लगा। इसके बाद कर्मचारियों ने मैनेजर के सिंघिया स्थित घर पर गया तो पता चला कि वह पूरी रकम लेकर फरार है। कर्मचारियों द्वारा इसकी जानकारी पम्प मालिक को दी गई। पम्प मालिक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस की दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। विदित हो कि यह पम्प विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी की है। अपनी व्यस्तता के कारण उक्त पम्प के संचालन का जिम्मा सिंघिया गांव निवासी शिवकांत पासवान उर्फ महगा को दे रखा था।

सिंंघया पहुंचे विधानसभा उपाध्‍यक्ष
इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि पंप संचालक सह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी के द्वारा फोन पर सूचना दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच- पड़ताल कर रही हैं। इस संबंध में आरोपित मैनेजर से सम्पर्क करने की कोशिश की गई लेकिन फोन बंद आ रहा है। इधर, पंप मालिक सह विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी इस घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन की बिक्री का करीब दस लाख रुपये नकद, लोन का 35 लाख रुपये और अन्य जगहों से लाए गए करीब 55 लाख से अधिक यानि एक करोड़ से अधिक की राशि लेकर वह फरार हो गया है। पुलिस से इस मामले की लिखित शिकायत की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!